बड़ी मछली को बचाने के लिए अफसर की बलि : आजसू पार्टी

रांची आजसू पार्टी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह की झारखंड एसीबी द्वारा शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया है। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बड़ी मछली को बचाया जा सके। आजसू पार्टी ने मांग की है कि शराब घोटाले की सीबीआई जांच करवाई जाए । पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत तथा झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि 2019 से 2022 के बीच अवैध शराब कारोबार और नीतिगत बदलाव कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया । आजसू नेताओं ने सवाल किया है कि क्या इस घोटाले को सरकार और सीएम का संरक्षण हासिल नहीं था?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *