बड़ोखर गांव की घटना, करीबी पर शक:नए साल का जश्न मनाने गए चार दोस्तों की हत्या, शवों को सैप्टिक टैंक में फेंका

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में नए साल का जश्न मनाने गए चार दोस्तों के शव शनिवार को निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में मिले। दुर्गंध के बाद पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में शवों पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि घटना में मृतकों के करीबी शामिल हो सकते हैं। संभावना है कि युवकों को नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या की गई हो। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और घटना के समय मौजूद मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है। माना जा रहा है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। एसपी सिंगरौली मनीष खत्री के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हर एंगल पर जांच की जा रही है। दरवाजा खुला और बदबू से हुआ खुलासा सुरेश प्रजापति के मकान का दरवाजा खुला और अंदर से आ रही बदबू ने स्थानीय लोगों को शक में डाल दिया। शनिवार शाम करीब चार बजे, एक महिला मकान में गई और पिछले हिस्से के सैप्टिक टैंक में झांकने पर चार शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े दिखे। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जेसीबी से तोड़ा टैंक को, तब निकले शव
बड़ोखर गांव का मकान सुरेश प्रजापति के पिता हरिप्रसाद प्रजापति का है, जो एनसीएल में कर्मचारी हैं। टैंक से सुरेश, करण साहू, पप्पू साहू और एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव निकालने के लिए सै​िप्टक टैंक को जेसीबी से तोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *