बढ़ाएंगे आधार केंद्र, स्कूलों में भी खुलेंगे नए केंद्र

खरगोन | जिले में आधार सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वर्तमान में जिले में कुल 80 आधार केंद्र संचालित हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोकसेवा केंद्रों पर 18 प्लस अपडेशन के लिए भोपाल को पत्र भेजा जाए और 18 प्लस नए नामांकन के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। सहकारी सोसाइटियों के आधार केंद्रों के लिए आईरिस-फिंगर डिवाइस खरीदी जाए। 92 ऑपरेटर्स जिनके एलएमएस सर्टिफिकेट बन चुके हैं, उनके लिए परीक्षा स्लॉट बुक कराया जाए और शेष 36 ऑपरेटर्स की परीक्षा 10 दिन में पूरी कराई जाए। स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटर का उपयोग कर अतिरिक्त आधार केंद्र खोले जाएंगे। शिक्षण भवनों में कम से कम 15 केंद्र स्थापित होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की 17 मशीनें शीघ्र चालू की जाएंगी, वहीं भीकनगांव और झिरन्या में दो नवीन आधार केंद्र खोले जाएंगे। जिपं सीईओ आकाश सिंह, डीईजीएम दीपक रावत और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *