प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बढ़ा बिजली बिल सरकार प्रायोजित लूट है। भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस की सरकार की तुलना में भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल दुगुना हो गया है। कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू की।


