बदमाशों ने महिला के पैर काटकर हत्या:पैर काटने के बाद चांदी के कड़े चुराकर ले गए बदमाश

बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में आज एक सन नीखेज मामला सामने आया। यहां बदमाश सोना चांदी की कीमत बढ़ने के बाद बेरहमी से एक महिला का हत्या करके उसके जेवर चुराकर ले गए।
दरअसल, कोड्याई गांव निवासी कमला देवी पत्नी रामनिवास मीणा जंगलों में बकरियां चराने गई थी। जिसके पैरों में चांदी के कड़े थे। अज्ञात लोगों ने जंगल में ही महिला के पैर काट दिए और गला रेत कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला के चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद बौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय में मर्डर की सूचना पूरे परिक्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं मुख्य कोड्याई गांव में सड़क पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बहरहाल बौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।एसएचओ जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। कंटेट-आशीष मित्तल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *