बदलेगी जिला अस्पताल की तस्वीर:कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जर्जर क्वार्टर्स को तोड़कर बनाई जाएगी पार्किंग

सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर काना राम रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण इस दौरान कलेक्टर ने ट्रॉमा सेंटर, ट्रॉमा वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, महिला वार्ड, शिशु वार्ड, आईसीयू सहित अन्य सभी वार्डो का जायजा लिया और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र, आउटडोर पर्ची काउंटर, सोनोग्राफी सेंटर, एक्सरे, निशुल्क जांच लैब, ब्लड बैंक आदि का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पीएमओ सहित संबंधित डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए, कलेक्टर ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था में सुधार करने के पीएमओ डॉ तेजराम मीणा को निर्देश दिए। पीएमओ से योजनाओं की ली जानकारी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएमओ डॉ. तेजराम मीणा से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में आने वाले मरीजों का आयुष्मान भारत योजना में अधिक से अधिक रजिट्रेशन करने व मरीजों को जन औषधि केंद्र के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था सहित दवा वितरण केंद्र व पर्ची काउंटर पर व्यवस्थाए दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बदलेगी जिला अस्पताल की तस्वीर इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर कानाराम ने कहा आज विकास कार्यों और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जिला अस्पताल में स्थित जर्जर क्वार्टर्स को तोड़कर नई पार्किंग बनाई जा रही है। जिसके बाद जिला अस्पताल की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *