87 साल बाद उम्मेद हॉस्पिटल में नई पहल:इलाज के लिए आने वाले मरीजों को होगा फायदा, जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था

जोधपुर के उम्मेद हॉस्पिटल में भी मरीजों का वेटिंग टाइम कम करने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम भी जल्द लागू किया जाएगा। जिससे कम से कम समय में मरीज डॉक्टरों को दिखा सकेंगे। इसके लिए यहां राज्य सरकार के निर्देशानुसार कवायद शुरू की गई है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। रोजाना 1500 की OPD बता दें कि उम्मेद हॉस्पिटल संभाग ही नहीं बल्कि प्रदेश का सबसे बड़ा जनाना हॉस्पिटल है। जिसकी स्थापना देश की आजादी से पहले 1938 में कर्नल उम्मेद सिंह ने की थी। हॉस्पिटल में रोजाना करीब 1500 मरीजों की ओपीडी रहती है। जिसमें मातृ एवं शिशु रोग विभाग प्रमुख है। वर्तमान में हॉस्पिटल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं और बच्चों को डॉक्टर से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्हें ये पता नहीं रहता कि कब उनका नंबर आएगा। कई बार घंटों इंतजार भी करना पड़ता है। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर मोहन मकवाना ने बताया कि क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने से मरीजों को ये पता लग सकेगा कि उनका नंबर कब आएगा। उन्हें इसकी जानकारी रहेगी। वहीं मरीजों का वेटिंग टाइम भी घटेगा। इसी को देखते हुए यहां पर तैयारियां को जा रही है। जल्द ही यहां क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *