बनवारी साहू कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह शुरू

लातेहार |राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। एनएसएस के कार्यक्रम प्राधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि इस दौरान रैली, जागरूकता अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *