विश्व हिंदू परिषद की धर्मयात्रा में 240 लोग दो बस से रवाना हुए

भास्कर न्यूज|लोहरदगा विश्व हिन्दू परिषद जिला इकाई के बैनर तले जिलामंत्री रंजीत कुमार साहू, बजरंग दल जिला संयोजक पवन कुमार प्रजापति, सह संयोजक विवेक यादव के अगुवाई में दो वोल्वो बस में करीब 240 महिला पुरुष लोगों का समूह धार्मिक यात्रा के लिए रवाना शनिवार को रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा कुल 12 दिन की होगी व यात्रा के दौरान बोधगया, सीतामढ़ी, अयोध्या, प्रयागराज के साथ साथ नेपाल के जनकपुर, पशुपतिनाथ, काठमांडू के धार्मिक स्थल शामिल है। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम तथा मनोरंजन के लिए धार्मिक सत्संग, भजन कीर्तन के लिए 10 लोगों की अलग से टीम वाद्य यंत्रों के साथ चली हैं। जबकि भोजन व्यवस्था के लिए रसोईया के टीम के साथ भरपूर मात्रा में भोजन सामग्री व इसे बनाने के लिए जरूरी समान भी साथ में लिया गया है। यह धार्मिक यात्रा पूर्णतः निर्बाध पूरी हो इसके लिए यात्रा संयोजक रंजीत कुमार साहू द्वारा पूरा ध्यान रखा गया है। उनके साथ बजरंग दल का टीम भी सहयोगी के रूप में शामिल है। यात्रा का शुभारंभ सबसे पहले धार्मिक भजन कीर्तन व सत्संग के साथ हुई। यात्रियों को रवाना करने से पहले सत्संग उत्सव में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, बजरंग दल सह संयोजक प्रद्युम्न पाठक, प्रांतीय धार्मिक मार्गदर्शक मंडली के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी विशेष रूप से शामिल हुए। धार्मिक यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म की धार्मिक अक्षुण्णता बनाए रखने और उसे जानने के लिए समय समय पर धार्मिक यात्रा बेहद अहम होता है। धार्मिक यात्रा के दौरान हमें अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों को नजदीक से जानने का अवसर प्राप्त होता है, जिसे आत्मसात कर लौटने के बाद अपने लोगों के बीच इसे प्रसारित कर धर्म को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *