जयपाल सिंह मुंडा व क्रांति ज्योति सावित्री बाई ज्योतिबा फुले को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

भास्कर न्यूज| लोहरदगा झारखंड आंदोलनकारी महासभा जिला समिति के बैनर तले शनिवार को शंख नदी तट पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रधान महासचिव कयूम खान, सीता उरांव सहित सभी आंदोलनकारियों का स्वागत किया गया। अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा व क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम ने अमर पुरोधा जयपाल सिंह मुंडा व शिक्षा क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फुले और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा राष्ट्रीय स्तर के समाजिक परिवर्तन के बुनियाद रखने वाले व्यक्तित्व का नाम है। उन्होंने कहा कि राज्य झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और कुर्बानियों से बना है। लेकिन आज आंदोलनकारियों को अपनी पहचान और हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया कि आंदोलनकारियों के दर्द को समझते हुए आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी आदरणीय शिबू सोरेन मॉडल को अविलंब लागू करें। अनिल कुमार भगत ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म से लेकर झारखंड राज्य की नींव रखने तक की पूरी जीवन दर्शन रखते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 25 वर्ष बीत गए, लेकिन झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याएं और मांगें जस के तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि आंदोलनकारियों के हित में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान में गंभीरता दिखलाई जाए। संबोधित करने वालों में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो जिला सचिव विशेषण भगत, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार ठाकुर, चैतू मुंडा, सीता उरांव, गंगा उरांव चैतू मुंडा आदि शामिल थे। मौके पर सूरज मोहन लकड़ा, सोमनाथ भगत, सुखदेव उरांव, ललिता भगत, सुखराम भगत, आरीफ खान, सुशीला लकड़ा, सबिता लकड़ा, शनि भगत, महेश उरांव, शंकर उरांव आदि समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल थे। मौके पर सर्वसम्मति से 28 जनवरी बुधवार को शंख नहीं तट पर बैठक सह वनभोज का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *