बनास नदी में 4 दिन बाद मिली महिला की डेडबॉडी:सर्च टीम को चाणक्य दह के पास मिली; रपट पर बहाव में बही थी बुजुर्ग

रपट पार करते वक्त बनास नदी में बही बुजुर्ग महिला का शव 4 दिन बाद सोमवार को मिला। महिला सवाई माधोपुर के लोरवाड़ा गांव की रहने वाली 75 वर्षीय रतन देवी थीं। रतन देवी गुर्जर पत्नी रामकरण शुक्रवार शाम दोबड़ा कला-महेश्वरा रपट से बनास नदी पार कर रही थीं। तेज बहाव के कारण वे नदी में बह गई। इसके बाद से सर्च अभियान चल रहा था।
सोमवार शाम रतन देवी का शव चाणक्य दह के पास मिला। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया। चौथे दिन चाणक्य दह के पास मिला शव जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बुजुर्ग महिला किसी काम से बनास नदी पर गई थी। इसी दौरान रपट पर पानी के तेज बहाव में बनास नदी में बह गई और लापता हो गई। महिला को डूबते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर भी पहुंचे और महिला को बचाने के लिए बनास नदी में कूद पड़े, लेकिन बहाव तेज होने की वजह से महिला को नहीं बचा पाए। महिला के नदी में बहने की सूचना मौके पर सिविल डिफेंस एंव एसडीआरएफ की टीम पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने बनास नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन सफलता नही मिली। शुक्रवार शाम अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी सर्च जारी रहा। रविवार को एडीएम संजय शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने रेस्क्यू टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। सोमवार को फिर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। शाम को एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम ने‌ शव को खोज लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *