बनीपार्क सिंधी कॉलोनी में नवरास 2025 का आयोजन:विधायक गोपाल शर्मा सहित कई अतिथि हुए शामिल

दशहरा मैदान, बनीपार्क सिंधी कॉलोनी में बनीपार्क सिंधी कॉलोनी विकास समिति, मातृ-शक्ति एवं कबीला के संयुक्त तत्वावधान में नवरस 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद माता जी की आरती भी हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही बेस्ट ड्रेस और बेस्ट डांसर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 200 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। नवरस 2025 का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, पारिवारिक मेलजोल और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ना था। इस अवसर पर पूज्य पंचायत, समिति और मातृ-शक्ति टीम के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *