भीलवाड़ा | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर बनेड़ा पंचायत समिति सभागार में समस्या निस्तारण के लिए शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन एसडीएम श्रीकांत व्यास ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उनके साथ तहसीलदार नारायण लाल शर्मा मौजूद थे। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए पीडितों ने अपनी-अपनी समस्याओं का प्रार्थना पत्र एसडीएम व संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में एसडीएम श्रीकांत व्यास ने अधिकारियों को तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी के तहत भीलवाड़ा निवासी सत्यनारायण व्यास ने अपनी जमीन के खाते में गलत जाति अंकित को शुद्ध करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उपस्थित विभागीय कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।


