भास्कर न्यूज | बम्हनीडीह नगर पंचायत बम्हनीडीह के अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में प्रदेश के 115 निकायों में आयोजित अटल परिसर लोकार्पण के साथ ही शेष निकायों में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बम्हनीडीह में यह कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीषा चौहान, उपाध्यक्ष उत्तरा सिदार, गोकुल जायसवाल, प्यारेलाल जांगड़े और नगर के स्थानीय नागरिक किसान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जायसवाल ने मुख्य रूप से भाग लिया। मंच संचालन विशाल सराफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर के नागरिकों ने आरसी तिवारी, नगर पंचायत अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर पंचायत बम्हनीडीह के समस्त कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न करना था। अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही नगर में सुशासन व सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोग।


