भारत रत्न अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी गई

चंडीपारा | छत्तीसगढ़ के निर्माता और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जन्म जयंती चंडीपारा के अटल चौक उरैहा में मनाई गई। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में चंडीपारा सरपंच तोषित रात्रे, ग्राम सचिव उमेद दिनकर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, किशोरी कश्यप, दिनेश कश्यप, मानाराम सिदार, अशोक यादव, सुरितराम, दिलेश्वर रात्रे, ललित कुमार, तेरस बाई, मंजू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वे भारत के दसवें प्रधानमंत्री रहे और तीन बार देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि अटल जी एक श्रेष्ठ हिंदी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और राष्ट्रधर्म, पांचजन्य व वीर अर्जुन जैसे राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत पत्र-पत्रिकाओं का संपादन कर देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *