बगोदर |बरजो मुखिया सुभाष यादव पर हुए हमले और धनवार थाना प्रभारी के कथित गलत व्यवहार के खिलाफ सोमवार को बगोदर मुखिया संघ की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में बगोदर प्रखंड के सभी मुखिया बड़ी संख्या में शामिल हुए और एकजुट होकर जिला प्रशासन से निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। मुखिया संघ ने कहा कि हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है और आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। संघ ने प्रशासन से मांग की कि हमलावरों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए। मुखिया संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ जिला से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


