टीबी मुक्त अभियान पर सीएचओ का दिया प्रशिक्षण

गिरिडीह| जिला स्वास्थ्य समिति ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का आयोजन मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर टीबी उन्मूलन प्रयासों को मजबूत बनाना और जिले के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को नवीन तकनीकों एवं अद्यतन दिशा-निर्देशों से प्रशिक्षित कर और अधिक सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि संदिग्ध टीबी मामलों की पहचान के लिए उन्नत तकनीक, आधुनिक स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल और समयबद्ध रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही टीबी उपचार, दवा सेवन के नियम, पोषण सहायता एवं रोगी रिकॉर्ड के सही रख-रखाव पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *