बरनाला बस स्टैंड से 10 साल का बच्चा लापता:कुछ दिन पहले मौसी के घर आया था, मां-बाप में विवाद

पंजाब के बरनाला जिले में एक 10 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लुधियाना के मुल्लापुर का रहने वाला दीप अपनी मां अनीता के साथ कुछ दिन पहले मौसी के घर बरनाला आया था। कल रात बरनाला बस स्टैंड से वह गायब हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को नहीं लगा सुराग जानकारी के अनुसार अनीता ने बताया कि उनका बेटा बस स्टैंड पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात भर खोजने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बरनाला सिटी-1 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। लापता बच्चे की मौसी और नाना मीता नाथ ने बताया कि अनीता हाल ही में अपने बेटे के साथ यहां आई थी। थाना सिटी-1 के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार शर्मा के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। माता-पिता में चल रहा विवाद उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता के बीच घरेलू विवाद चल रहा है। गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही बरनाला पुलिस ने एक दो वर्षीय अपहृत बच्चे को बरामद कर उसके परिवार को सौंपा था। अब एक और बच्चा लापता होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *