लुधियाना में किडनेप बच्ची मुरादाबाद से बरामद:टाफी दिलवाने के बहाने आरोपी ने किया किडनेप; पूछताछ में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना एक 6 वर्षीय बच्ची की किडनेपिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने इस केस को 8 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने किडनेपर को बच्ची सहित मुरादाबाद से पकड़ा है। इस केस में पंजाब पुलिस ने उतर प्रदेश पुलिस की भी मदद ली। आरोपी की पहचान संतोष चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी गांव बडगांव अजीमाबाद जिला आरा बिहार का रहने वाला है। लुधियाना में वह सुखदेव नगर रहता था।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में आज पेश करेगी जिसके बाद रिमांड दौरान पता चलेगा कि किन कारणों से आरोपी ने बच्ची को अगवा किया। DCP रूपिंदर सिंह बोले… जानकारी देते हुए DCP रूपिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी संतोष बच्ची के पिता के साथ ही लेबर का काम करता था। बच्ची की मां घर पर सो रही थी तभी आरोपी ने बच्ची को टाफी दिलवाने का लालच दिया और उसे लेकर आटो के जरिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहीं से उसने ट्रेन में बच्ची को बैठाया और बिहार के लिए रवाना हो गया। यू.पी पुलिस की मदद मदद से आरोपी आया काबू SHO डाबा गुरदियाल सिंह की टीम ने यू.पी पुलिस की मदद के साथ आरोपी को लोकेट करके मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। आरोपी से पुलिस अब पूछताछ करेगी तभी पता चलेगा कि बच्ची को अगवा करने के पीछे आरोपी का क्या मकसद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *