बरनाला में एक्सीडेंट में तरनतारन के BSF जवान की मौत:कोहरे के कारण डिवाइडर से टकराई गाड़ी, लड़की का शगुन करने जा रहा परिवार

पंजाब के बरनाला में मंगलवार की सुबह कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई। बीएसएफ के जवान अपने परिवार के साथ लड़की का शगुन करने जा रहा था। इस हादसे में लड़की समेत सात अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना बरनाला-मोगा हाईवे पर मल्लियां टोल प्लाजा के पास हुई। पुलिस के अनुसार, तरनतारन निवासी परिवार दो गाड़ियों में सिरसा जा रहा था। मल्लियां टोल प्लाजा के पास दोनों गाड़ियां डिवाइडर से टकरा गईं। जिससे बीएसएफ के जवान की मौत हो गई और लड़की समेत 7 घायल हो गए। मृतक की पहचान संदीप, निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। शगुन के लिए जा रही लड़की का भी पैर टूट गया। हादसे में एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। टोल प्लाजा प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप मृतक संदीप के रिश्तेदार दलजीत सिंह ने बताया कि वे तरनतारन से सिरसा जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हादसा कोहरे और टोल प्लाजा प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि टोल प्लाजा पर कोई चेतावनी साइनबोर्ड नहीं लगाया गया था। इस मौके पर बात करते हुए इन्वेस्टिगेटिंग पुलिस ऑफिसर सुखविंदर सिंह ने कहा कि आज सुबह कोहरे की वजह से बरनाला-मोगा रोड पर मल्लियां टोल प्लाजा पर हादसा हो गया। जहां दो गाड़ियां टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गईं। जिससे BSF जवान संदीप मसीह की मौत हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार कुछ लोग घायल हो गए। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जरुरी कार्रवाई कर रही है। वहीं अस्पताल के डॉ. करण चोपड़ा ने बताया कि मल्लियां टोल प्लाजा में हुए हादसे में 8 मरीज भर्ती हुए हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। 3 मरीजों को सिर में चोट लगने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *