बरनाला पुलिस ने जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार- 2’ का दूसरा चरण शुरू किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 27 टीमें बनाकर 75 विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इन छापों में करीब 75 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से पुलिस सत्यापन के बाद 35 के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे चरण में 75 जगहों पर रेड की गई, जहां से 75 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सत्यापन के बाद इनमें से 35 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। SSP बोले- कुछ आरोपी बंबीहा ग्रुप से जुड़े हैं एसएसपी आलम के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों का आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंध रहा है। इनमें से कुछ आरोपी बंबीहा ग्रुप से जुड़े हैं, जबकि अन्य का संबंध भी गैंगस्टर या अपराध से रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इन आरोपियों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस उनका रिमांड लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। एसएसपी बरनाला ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ समाज को अपराधियों और गैंगस्टरों से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस इस दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है।इस अभियान के लिए बरनाला पुलिस ने 27 टीमें गठित की थीं। 40 लोगों को छोड़ा गया इन टीमों ने अपराध से जुड़े लोगों को हिरासत में लिया और जिनके खिलाफ अपराध के पुख्ता सबूत मिले, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। SSP ने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन के बाद करीब 40 लोगों को छोड़ा गया है, जिनके खिलाफ क्राइम का कोई सबूत नहीं मिला। SSP ने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले आरोपियों को मेनस्ट्रीम में लाने और समाज से क्राइम को खत्म करने के लिए है। गैंगस्टर एक्टिविटी या क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।


