बरनाला में कार ने 2 लोगों को कुचला:फिर ट्राले से टकराई; एक की मौत, दूसरे की हातल गंभीर; राजस्थान के रहने वाले

बरनाला जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को कुचल दिया और फिर आगे खड़े एक ट्राले से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बरनाला के हांडियाया रोड पर हीरो एजेंसी के पास तड़के करीब 3 बजे हुई। मृतकों की पहचान देवी लाल के रूप में हुई है, जबकि राजिंदर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों राजस्थान के मोडी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी टू बरनाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जगदीश निवासी मोडी (राजस्थान) के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। रास्ता पूछने ट्राला से उतरा, कार ने टक्कर मारी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई देवी लाल ट्राला चलाता था और वह तथा राजिंदर कंडक्टर का काम करते थे। वे अपना सामान गाड़ी में लादकर बरनाला पहुंचे थे। दुर्घटना के समय वे गाड़ी से उतरकर रास्ता पूछ रहे थे, तभी पीछे से एक सफेद कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। कार पहले देवी लाल और राजिंदर को कुचलती हुई आगे बढ़ी और फिर ट्राले से टकरा गई। इस दुर्घटना में देवी लाल और राजिंदर को गंभीर चोटें आईं और ट्राला भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें पहले बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें अजमेर (राजस्थान) के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक की मौत अजमेर में इलाज के दौरान देवी लाल की मौत हो गई, जबकि राजिंदर का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *