बरनाला में धूमधाम से मनाई रामनवमी, निकाली शोभायात्रा

रविवार को जिले में धूमधाम से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया। इसके तहत शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम उत्सव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि माता भगवती के नवरात्र चल रहे थे। श्री राम दरबार के नए वस्त्र अर्पित किए गए। शोभायात्रा कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड, सदर बाजार से होते हुए मंदिर गिट्टी वाला में संपन्न हुई। इस मौके पर विधायक काला ढिल्लों, समाजसेवी दीपक सोनी एमडी आस्था एनक्लेव, समाजसेवी शशि चोपड़ा, पूर्व चेयरमैन मक्खन शर्मा, ब्लाक प्रधान महेश लौटा, बीरबल राम ठेकेदार, समाजसेवी अशोक लक्खी एमडी ग्रीन एवेन्यू, राकेश कुमार ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में रंगोली, दिल्ली के शिव मोहन बैंड, विभिन्न देवी देवताओं की 8 झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रामनवमी पर विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। हनुमान जी के स्वरूप में सजे कलाकार के साथ विधायक काला ढिल्लों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *