हज कमेटी ऑफ इंडिया की सरपरस्ती और पंजाब सरकार की हज कमेटी की अगुवाई में हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप मदनी मरकज मालेरकोटला में 11 अप्रैल से लगाया जा रहा है। कैंप दौरान मुफ्ती-ए-आजम पंजाब हजरत मौलाना मुफ्ती इर्तका उल हसन कांधलवी की अगुवाई में मौलाना अब्दुल सतार इमाम जुमा मस्जिद, मुफ्ती मोहम्मद यूनस बिजोकी, मुफ्ती मोहम्मद आरिफ, मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद कासमी, मुफ्ती ताहिर कासमी, शहबाज जहूर द्वारा हज के सफर और जियारते मक्का व मदीना संबंधी जानकारी दी जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को मक्का व मदीना में जाकर किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान मास्टर अब्दुल हजीज हज के सफर संबंधी सरकारी कार्रवाई सबंधी जरूरी जानकारी देंगे।


