प्राचीन मंदिर श्री हनुमान जी (संकटमोचन) मंडी गली की ओर से श्री बाला जी महाराज का जागरण 11 अप्रैल को श्री महाकाली देवी मंदिर संगरूर में करवाया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध कलाकार रोशन प्रिंस, विक्रम राठौर, मलकीत माखा व पंडित दीपू राजदान श्री बालाजी का गुणगान करेंगे। जागरण में अखंड ज्योति श्री सालासर धाम से लाई जा रही है। इसे लेने के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था शहर से रवाना हुआ। जत्थे के साथ विधायक नरिंदर कौर भराज भी श्री सालासर के लिए रवाना हुईं। श्रद्धालु ज्योति लेकर सोमवार शाम शहर में लौटेंगे। मंदिर के पुजारी महंत पंकज बावा ने बताया कि 8 अप्रैल को श्री रामायण के पाठ शुरू किए जाएंगे और 9 अप्रैल को सुबह सवा 10 बजे पाठ के भोग डाले जाएंगे। 10 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पंकज गर्ग मुन्ना, डॉ. अमित कांसल, मुकेश लक्की, विपन गोयल, प्रवीन कुमार, साहिल सिंगला, जिम्मी बांसल, अर्जन पंडित, जेपी गोयल आदि उपस्थित थे।


