बरनाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़:पुलिस पर चलाई गोलियां, क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी, एक गिरफ्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बरनाला-मोगा हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुखा दुनेके गैंग का सदस्य लवप्रीत सिंह उर्फ जैडो को गिरफ्तार किया गया है। टल्लेवाल थाने के एसएचओ जगजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को गांव विधाता लिंक रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन की पलटीना बाइक पर आ रहे व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया। आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। बरनाला के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली सरकारी वाहन को लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महल खुर्द का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या और डकैती के मामले दर्ज हैं। यह मोगा के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर इसे पकड़ा गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *