बरनाला में पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या:शैहणा गांव में हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, जांच जारी

बरनाला जिले के शैहणा गांव में पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की सिर और पैर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार (आज) दोपहर में करीब 4 बजे हुई, जब सुखविंदर सिंह गांव की एक दुकान पर बैठे थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, हमला गांव के ही एक व्यक्ति ने किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता कुछ समय पहले गांव में राजनीति पार्टी के विरोधी नेता के तौर पर जाने जाते थे। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *