बरनाला में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:6 लुटेरे गिरफ्तार, कार-बाइक समेत 17 फोन बरामद, 16 वारदातों का खुलासा

पंजाब की बरनाला पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बरनाला के बलजिंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, दीपक सिंह, रणजीत सिंह, खुशप्रीत सिंह और बठिंडा निवासी रेशम सिंह शामिल हैं। वारदात में प्रयुक्त हथियार जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार, दो मोटरसाइकिल, 17 फोन, दो टैबलेट और कई आभूषण बरामद किए हैं। साथ ही वारदातों में इस्तेमाल किए हथियार भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि रणजीत, मनजिंदर और दीपक के खिलाफ एक-एक मामला, जबकि रेशम सिंह के खिलाफ दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। व्यक्ति को अकेला देख बनाते थे निशाना जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बरनाला, मोगा, बठिंडा, जगराओं और फरीदकोट में सक्रिय था और अब तक 16 बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनका तरीका था कि अकेले व्यक्ति को निशाना बनाकर हथियार के बल पर लूटपाट करना। एसपीडी संदीप सिंह मंड, डीएसपी सतवीर सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभारी बलजीत सिंह की टीम ने गिरफ्तारी की है। सामान खरीदने वालों की तलाश जारी पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। उन्होंने एक दिन में कई वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें वे लूट के बाद माल बेचते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *