बरनाला में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:बाइक से घर लौटते समय पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, हादसे के बाद फरार

पंजाब के बरनाला जिले के हंडियाया गांव के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक से आ रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने वाला व्यक्ति लवप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी अक्वाली का निवासी था। बताया गया कि वह अपने मोटरसाइकिल से बरनाला से अपने गांव लौट रहा था। हंडियाया चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसके मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने लवप्रीत सिंह को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोटरसाइकिल को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद लवप्रीत के पिता बूटा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस स्टेशन सिटी टू बरनाला के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि बूटा सिंह निवासी अक्वाली, जिला मानसा, के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की जल्द पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *