बरनाला में PRTC कर्मियों का प्रदर्शन:2 घंटे बस स्टैंड बंद कर पंजाब बजट की कॉपियां फूंकी, पक्का करने की मांग

बरनाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी नेता सुखपाल सिंह और रणधीर सिंह ने बताया कि आप सरकार ने अपने वादे नहीं निभाए हैं। तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो नई बसें शुरू की गई हैं और न ही अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था। साथ ही ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने की बात कही थी। लेकिन सरकार ने अपने वादे से पलटी मार ली है। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री ने बजट सत्र में उनके संस्थानों के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की है। उनका कहना है कि मंत्री सिर्फ बातें कर रहे हैं, कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विरोध के दौरान बरनाला बस स्टैंड को दो घंटे के लिए बंद रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *