लुधियाना उपचुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए तीन ऑब्जर्वर:नरेंद्र रैना बनाया इंचार्ज, महाजन और मोना सदस्य बने, उम्मीदवार अभी घोषित नहीं

पंजाब भाजपा की तरफ से लुधियाना वेस्ट सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी की तरफ से तीन आब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी नरेंद्र रैना को इंचार्ज, विधायक व स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर जंगी लाल महाजन और स्टेट वाइस प्रेसिडेंट मोना जायसवाल को मेंबर नियुक्त किया है। AAP ने घोषित कर दिया है उम्मीदवार जानकारी के मुताबिक, यह सीट विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद खाली हुई थी। अभी तक सीट पर चुनाव घोषित नहीं हुए हैं। लेकिन माना जा रहा है कि मई में चुनाव हो सकते हैं। क्योंकि किसी भी खाली सीट पर छह माह के भीतर चुनाव कराना होता है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह काफी समय से फील्ड में एक्टिव हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान भी लगातार जीत को पक्की करने में लगे हुए हैं। शिरोमणि अकाली दल भी लड़ेगा चुनाव लुधियाना उपचुनाव में इस बार शिरोमणि अकाली दल भी चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की तरफ से जल्दी ही अपना उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। इसको लेकर हलका इंचार्जों से मीटिंग भी की है। इससे पहले हुए उपचुनाव में पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। 1992 के बाद यह पहला मौका था, जब अकाली दल ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *