बरमकेला क्षेत्र में विकास को लेकर राजनीतिक:भूपेश बोले- सौतेला व्यवहार रहा तो सरकार के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे; मंत्री का पलटवार- कांग्रेस विकास विरोधी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र में विकास को लेकर राजनीतिक शुरू हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने सारंगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बरमकेला क्षेत्र के साथ कथित सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस ज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि यदि सही व्यवहार रहा तो कांग्रेस कमेटी वित्त मंत्री के कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी और काले झंडे दिखाने की चेतावनी भी दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरिया और बरमकेला में 50 साल तक मौका मिला। बघेल के 5 साल के मुख्यमंत्री काल में भी कोई विकास नहीं हुआ। न तो 100 बिस्तर वाला अस्पताल खुला और न ही रजिस्ट्री कार्यालय खोला गया। चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरिया से बरमकेला का कोई कार्यालय शिफ्ट नहीं किया गया है। सरिया में नए कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने किया विरोध ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद पटेल ने ज्ञापन में कहा है कि बरमकेला क्षेत्र में जनहित में कार्य होने वाले कार्यालयों का खुलना आवश्यक है। लेकिन माननीय मंत्री महोदय के द्वारा बरमकेला के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए सभी कार्यालय अपने विधानसभा क्षेत्र सरिया में खोलने स्वीकृति दी जा रही है। जबकि बरमकेला के डोंगरीपाली कोठीखोल क्षेत्र के लोगों को सारंगढ़ और सरिया में कोई अंतर या फायदा नहीं होगा। सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल, उप पंजीयक कार्यालय दोनों ही कार्य स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि दोनों कार्यालय बरमकेला मुख्यालय में खोला जाना न्यायोचित है। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। भूपेश बोले- सौतेला व्यवहार रहा तो बहिष्कार करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जले के बरमकेला के लोग शिकायत कर रहे हैं कि राज्य सरकार बरमकेला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बरमकेला ने चेतावनी दी है कि यदि यही व्यवहार रहा तो वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे। उम्मीद है सरकार ध्यान देगी” भूपेश के बयान पर वित्त मंत्री का पलटवार वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब दिया और लिखा कि आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस को 50 साल तक सरिया में भी मौका मिला और बरमकेला में भी मौका मिला। आपके मुख्यमंत्रित्व काल में भी 5 वर्षों का मौका मिला …मगर 100 बिस्तर अस्पताल न तो सरिया में खुला और न ही बरमकेला में खुला ….रजिस्ट्री कार्यालय भी आप लोगों ने, न तो सरिया में खोला और न ही बरमकेला में सरिया में कोई चीज बरमकेला का शिफ्ट नहीं किया गया है, बल्कि सब कुछ सरिया के लिये नया खोला गया है। ऐसे में विकास विरोधी कांग्रेस के पेट में दर्द ठीक नहीं”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *