राज्य सरकार ने बुधवार से पूरे प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री कैंप शुरू किया गया है। जिसके तहत किसानों की एक 11 अंकों की आईडी बनाई जाएगी। जिसके माध्यम से किसान अपने सभी कार्य करवा सकेंगे। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिल सकेगा।
इसकी बुधवार को चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के बलरिया में कैंप लगाकर शुरुआत की गई। यहां पर आईडी बनाने के लिए किसानों की भीड़ लग गई, लेकिन सर्वर ठप होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार किसानों को समझाना पड़ा। राजस्थान सरकार ने किसानों की 11 अंक की एक नई आईडी बनाने का कार्य पूरे राज्य में शुरू किया गया है। जिसके तहत अब किसानों को सभी दस्तावेज दिखाने के बजाय अपनी आईडी से ही कृषि एवं अन्य कार्य संपादित कर सकेंगे। ऐसे में पिछले कई दिनों से इसकी लगातार तैयारी की जा रही थी, लेकिन आईटी विभाग की तैयारी की पोल पहले ही दिन खुल गई है। बलरिया में आयोजित कैंप में सुबह से ही लोग आईडी बनाने के लिए दस्तावेज लेकर पहुंचना शुरू हो गए। यहां दोपहर 1 बजे तक 50 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया, लेकिन सर्वर ठप होने से किसी की भी आईडी नहीं बन पाई। ऐसे में सुबह से लगातार खड़ा रहने के बावजूद किसानों का काम नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान एसडीएम दामोदर सिंह ने बताया कि पहले दिन कुछ समस्या आ रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही शिविर 3 दिन का है। यदि जिन लोगों की आईडी आज नहीं बन पाएगी। उन्हें कल आईडी दे दी जाएगी।


