बरही में मूकबधिर युवती की शादी में की मदद

हजारीबाग | सूर्य शक्ति क्लब दुलमहा ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। क्लब ने एक गरीब और असहाय परिवार की बेटी दौलती कुमारी की शादी में आर्थिक मदद दी। दौलती कुमारी मुखबधिर है। क्लब ने उसे 6051 रुपए की सहायता दी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सागर कुमार, सचिव प्रदीप साव, रिंकु साव लखना, मनोज पंडित, अनिल साव, विनय पंडित, सुरेंद्र यादव, प्रदीप पंडित, रंजित पंडित और विनोद चंद्रवंशी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष सागर कुमार ने कहा कि वंचितों की मदद करना क्लब का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता आगे भी जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *