भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी के बेलतु बाजार टांड में निर्मित भव्य मंदिर में शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ कि गई। 1001 व्रती यज्ञ मंडप से कलश उठाकर अयोध्या से आये यज्ञाधीश मौनी बाबा अवधेश दास,आचार्य डॉक्टर चक्रपाणी व यज्ञ समिति बेलतु के नेतृत्व में जमीरा होकर लगभग चार किलोमीटर घाघरा डैम पहुंचे। जहां बनारस से आये 11 ब्राह्मणों के द्वारा 33 कोटि के देवी देवतायों के आह्वान व मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः नहर मार्ग से यज्ञ मंडप बेलतु पहुंच कर कलश को स्थापित किया। महायज्ञ 11 मई 2025 तक चलेगा। 6 मई से दस मई तक बनारस से आई प्रवचनकर्ता आराध्या शास्त्री व अर्जुनानन्द जी महाराज का मधुर प्रवचन होगा। 11 मई की रात भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित होना है। वहीं यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुयों के मनोरंजन के लिये झूला, मिक्की माउस व शृंगार के कई स्टॉल लगे हुए हैं।इस बीच सभी यजमानों हेमाली पासवान, हेमराज साव, चंद्रदेव साव, छठु साव, आनन्द साव, गेंदों साव, विदेशी साव, कामदेव साव, दिनेश साव,बसन्त सिंह, सोहर साव, भुनेश्वर साव का मुंडन संस्कार भी किया गया। कलश यात्रा में बम भोले व जयश्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस कलश यात्रा में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार, पूर्व प्रमुख नीतू कुमारी, मुखिया जितनी देवी ,मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश साव,उप मुखिया संजय कुमार ,पंकज साहा ,संदीप कुशवाहा,यज्ञ समिति से ,होरील साव ,तापेश्वर साव ,कॉलेश्वर यादव,दीपक कुमार,जीतेन्द्र कुमार,सीता राम राणा,विकाश कुमार,संजय भारती,कर्मचारी साव,नकुल साव, निरंजन साव,लोकनाथ राणा, गोपाल कुमार,बजरंग साव,महेश राम, शीतल राम,सीटन् साव समेत आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार, अमित प्रसाद गुप्ता, कंचन यादव, मनोहर साव ,लीलाधन साव,कोलेश्वर साव, शकुंतला देवी,प्रकाश पासवान, प्रभु साव,मुकेश कुमार,सुनीता देवी आदि शामिल थे। बेलतु बाजार टांड में वर्ष 1969 में बेलतु पंचायत के पूर्व सरपंच नकुल साव के पिता बंधू साव द्वारा इस मंदिर की नींव रखी गयी थी। इसके बाद उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार छोटा सा मंदिर बनाया अब मंदिर जर्जर होने के कारण ग्रामीणों ने एक जुटता दिखाई और पुराने छोटे मंदिर को हटा कर लगभग बीस लाख के लागत से भव्य मंदिर का निर्माण कराया है जिसमे शिव परिवार और हनुमंत जी का प्राणप्रतिष्ठा होने जा रही है। यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि अब यहां गरीब व जरूरतमंद लोग कम खर्च में अपने बेटे-बेटी का विवाह कार्य सम्पन्न करा सकते हैं। मंदिर परिसर में बाजार टांड होने के कारण गाड़ी पार्किंग व कार्यक्रम के लिए पूरी जगह है।


