बरही व बरकट्ठा के भाजपा विधायक समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज

भास्कर न्यूज|जयनगर कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में बालू सप्लाई को लेकर बरही और बरकट्ठा के भाजपा विधायक समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहला मामला करियावां निवासी बलराम कुमार राणा ने दर्ज कराया है। उन्होंने आवेदन देकर संजय साव, विस्थापित नेता अरुण यादव, उमेश यादव, सुभाष यादव, राजू यादव, राजेश यादव, मनोज यादव समेत कई लोगों पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। दूसरा मामला चरकीपहरी निवासी अरुण कुमार यादव ने दर्ज कराया है। उन्होंने बालू सप्लायर संवेदक मनितोष यादव, बलराम राणा, राजेश यादव, लक्ष्मण यादव, पंकज यादव और 10-15 अज्ञात लोगों पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में 800×800 यानी 1600 मेगावाट की नई यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसमें पावर मैक कंपनी ने नया प्रोजेक्ट लिया है। कंपनी को बालू आपूर्ति का ठेका मिला है। यह ठेका बरही विधायक मनोज यादव के समर्थक मनितोष कुमार यादव को मिला है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग में दोपहर के बाद हवा के साथ रुक रुककर बारिश हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखने लगा है। रविवार को काले बादल छाए और हवा के साथ बारिश हुई। सुबह तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी लग रही थी। मौसम विभाग के अनुसार हजारीबाग में 4.5 मिमी बारिश हुई। दरअसल उत्तर प्रदेश से झारखंड और बंगाल के रास्ते एक सर्कुलेशन बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग ने मई माह से तीसरे और चौथे सप्ताह में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना जताई है। जिले में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है। चरही |पिछले कुछ दिनों से चुरचू प्रखंड क्षेत्र समेत कोयलांचल में सुबह से लेकर शाम तक भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होते ही सूर्य देवता अपनी रौद्र रूप बिखेर देते हैं। बारह बजते -बजते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरूरी काम से ही लोग घर से निकल पा रहे थे। रविवार रात जोरों की तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश हो कर तापमान में ठंडक पहुंचाई है। चुरचू में बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। बारिश के कारण पशु पालक नागो करमाली के दो मवेशी और फागुन राम के एक मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक ठनका गिरा कि तीनों मवेशी वही दम तोड़ दिए। मृत मवेशियों में दो गाय और एक बछड़ा थे। पीड़ित परिवार ने आपदा प्रबंधन से मुआवजे की मांग स्थानीय मुखिया के माध्यम से की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *