संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता का अफसरों को धमकाने के वीडियो सामने आए हैं। इसमें ममलूकुर्रहमान बर्क अफसरों से कह रहे हैं- हमारी सरकार आने दो…बहुत बदल गया है तू। ये सरकार रहेगी तो तुम्हारा कबाड़ा कर देगी। हालांकि, वीडियो में बर्क के पिता का चेहरा नहीं दिख रहा है। कार्रवाई के दौरान के बिजली विभाग ने 3 वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में क्या दिख रहा है?
पहला वीडियो 16 सेकंड का है। यह सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर बनाया गया है। इसमें दिख रहा है कि किचन में बिजली कर्मी जांच कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ममलूकुर्रहमान बर्क कह रहे हैं-ये सरकार रहेगी तो तुम्हारा कबाड़ा कर देगी। दूसरा वीडियो 8 सेकंड का है। इसमें पुलिस वाले और बिजली विभाग के कर्मचारी दिख रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी कमरे में लगे इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच कर उसको रजिस्टर में नोट कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ममलूकुर्रहमान बर्क की आवाज आ रही है।वह कह रहे-एक आवाज देंगे तो बाहर भीड़ आकर खड़ी हो जाएगी। तीसरा वीडियो सिर्फ 4 सेकंड का है। इसमें बिजली कर्मी कह रहा है- इनके दोनों कमरों को चेक कर लो। क्या है पूरा मामला
बिजली विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया- सांसद बर्क के घर पर 2-2 किलोवॉट के दो कनेक्शन थे। एक सांसद के नाम से और दूसरा इनके दादा जी के नाम से था। 6 महीने की इनकी बिजली खपत जीरो आ रही थी। इसके बाद 2 दिन पहले हमने स्मार्ट मीटर लगवाया। गुरुवार सुबह घर की चेकिंग की गई। जांच में बर्क के घर पर 16 किलोवॉट बिजली की खपत मिली। मीटर की जांच रिपोर्ट में दोनों पुराने मीटरों में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की बात सामने आई। इसके बाद बिजली चोरी की धारा-135 के तहत बर्क के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। घर का कनेक्शन भी काट दिया था। शाम को उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना लगाया। अब पढ़िए बिजली के अफसर और बर्क के पिता का बयान… ममलूकुर्रहमान ने कहा – यह सब सीएम के इशारे पर हो रहा
बिजली विभाग की कार्रवाई पर ममलूकुर्रहमान ने गुरुवार को कहा था कि बिना किसी जांच के ही बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करना गलत है। मेरे घर में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगा हुआ है, जिससे बिजली का बिल कम आता है। रामपुर में प्रशासन ने झूठी कार्रवाई की थी। क्या आजम खान अंडा चोर या मुर्गी चोर थे? यह सब प्रशासन का खेल है। योगी आदित्यनाथ के इशारे पर यह सब हो रहा है और मीडिया भी उनका साथ दे रही है। JE ने कहा- ममलूकुर्रहमान ने धमकाया
JE वीके गंगवाल ने बताया- बर्क के घर में हम मीटर रीडिंग कर रहे थे। वहां पर सांसद के पिता मौजूद थे। उन्होंने हमें धमकाया। कहा- वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। सरकार बदलेगी तो आपके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। आप हमारी वीडियो बना रहे हैं। आप मुझ पर FIR कराएं। हम आप पर FIR कराएंगे। कौन हैं ममलूकुर्रहमान बर्क ————————————————- बर्क से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- संभल सांसद बर्क पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ जुर्माना: कनेक्शन काटा यूपी सरकार संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क से 1.91 करोड़ रुपए वसूलेगी। बिजली विभाग ने 19 दिसंबर (गुरुवार) को बर्क के खिलाफ बिजली चोरी की FIR दर्ज की थी। घर का कनेक्शन भी काट दिया था। शाम को उन पर 1.91 करोड़ जुर्माना लगाया। पढ़ें पूरी खबर…


