बर्फ जमने से फसल में नुकसान की आशंका

पचलंगी | ग्रामीण अंचल में पिछले तीन-चार दिनों से पारा जमाव बिंदु पर है। इलाके के खेतों व काटली नदी के बहाव क्षेत्र में फसलों पर बर्फ जमने से फसलें मुरझा गई। किसान सागर मल बड़सरा, रामलाल, राकेश बड़सरा तेजाजी नगर, ख्यालीराम कुड़ी, रामनिवास, दीपचंद, मक्खन लाल, भादरमल, हीरालाल शर्मा ने बताया कि लगातार बर्फ जमने से सब्जियों की फसल में नुकसान होना शुरू हो गया। यदि ऐसी ही सर्दी रही तो बैंगन, टमाटर, मटर की फसलें नष्ट हो जाएंगी। गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों में नुकसान होने की संभावना बढ़ रही है। मंगलवार को सुबह बारिश हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *