भास्कर न्यूज |अमृतसर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बलड़वाल गांव में बाबा राम चुक में माथा टेका। उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से गांव में खेल स्टेडियम को नया स्वरूप दिए जाने, 10 लाख रुपए की लागत से गुरुद्वारा साहिब में नई पार्किंग बनाए जाने का ऐलान किया। साथ ही गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का भरोसा लोगों को दिलाया। 42 किलोमीटर लंबे धुसी बांध के काम के लिए टेंडर लग चुके हैं। इसे 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा।


