भास्कर न्यूज।अमृतसर नए साल पर नेशनल जेनरिक रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट सिस्टम (एनजीडीआरएस) वेबसाइट नहीं चलने के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक तहसीलों में रजिस्ट्री का कामकाज ठप्प रहा। वहीं दोपहर करीब 1 बजे बिजली कट लग गया लेकिन जनरेटर चालू नहीं हुआ, जिस कारण लोगों को 25 मिनट तक अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। अफसर-कर्मचारियों के दफ्तरों में भी अंधेरा पसरा रहा। वेबसाइट नहीं चलने को लेकर हेडऑफिस चंडीगढ़ में अफसरों ने बातचीत की तो कड़ी मशक्कत के बाद शुरू कराया जा सका। लेकिन रात में फिर से चलनी बंद हो गई। बता दें कि यह समस्या बीते 31 दिसंबर की रात में ही शुरू हुई थी। लेकिन इसे सही कराना जरूरी नहीं समझा गया। जिस कारण नए साल के पहले दिन ही लोगों को तंग होना पड़ा।


