अमृतसर । विधायक डॉ अजय गुप्ता के प्रयासों से गुजराती बस्ती में दुकानदार के दुकान में आग लगने से हुए नुकसानों की भरपाई करने के लिए 75 हजार रुपए की मुआवजा राशि मिली। विधायक ने बताया कि आशीष मलिक की करियाना दुकान में आग लगने भारी नुकसान हुआ था। दुकान के ऊपर ही रिहायश बनी हुई है। आग लगने से दुकान और रिहायश के बाहर का हिस्सा बुरी तरह से जल गया था। दुकान के भीतर पड़ा करियाना का सामान जलने से परिवार दुखी हो गया था क्योंकि उन्होंने दुकान की इंश्योरेंस भी नहीं करवाई हुई थी। मुआवजा दिलाने के लिए विधायक ने डीसी से बात की थी। विधायक ने कहा कि दुकान और मकान को ठीक करवाने के लिए अगर और भी राशि की जरूरत पड़ी तो प्रशासन से दिलवाएंगे।


