बलरामपुर में ग्रामीणों ने रोके 16 अवैध रेत ट्रैक्टर:प्रशासन की टीम देर से पहुंची, चालक रेत डंप कर भागे

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। पंसरा पंचायत के कैलाशपुर गांव में ग्रामीणों ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे 16 ट्रैक्टरों को रोका। हालांकि, प्रशासन की देरी के कारण सभी चालक रेत डंप कर मौके से भाग गए। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, कैलाशपुर स्थित नदी से रोजाना 100 से 150 ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को रेत घाट पर बुलाया ग्रामीणों ने तत्काल वाड्रफनगर प्रशासन को इसकी सूचना दी और उन्हें रेत घाट पर बुलाया। लेकिन प्रशासनिक टीम के मौके पर देर से पहुंचने के कारण सभी 16 ट्रैक्टर चालक रेत डंप कर अपने वाहनों सहित फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने दी चेतावनी प्रशासन की इस सुस्ती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और रेत माफिया खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अवैध रेत खनन पर जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *