बलरामपुर में नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार:शराब पीने से मना करने पर गला दबा मार डाला, बताया था गिरने से मौत

बलरामपुर जिले के ग्राम जवाहरनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति एवं सास को गिरफ्तार किया है। पति ने स्वयं थाने पहुंचकर बताया था कि उसकी पत्नी बेहोश होकर गिर गई एवं बलरामपुर हॉस्पिटल ले जाने पर चिकित्सक ने उसकी मौत हो जाना बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होना पाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति एवं सास को गिरफ्तार किया है। घटना बलरामपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को जवाहरनगर निवासी संजय अगरिया (29) ने बलरामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी दीपा अगरिया (28) घर में अचानक बेहोश होकर गिर गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर लाया गया था। डॉक्टर ने जांच कर उसकी मृत्यु हो जाना बताया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा
प्रकरण में मृतिका के नवविवाहिता होने के कारण जांच एसडीओपी बलरामपुर के द्वारा की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपा अगरिया की मौत गला दबाने के कारण होने का उल्लेख चिकित्सकों ने किया। पुलिस ने मामले में संजय अगरिया से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों का विवाह 4 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं है। दीपा अगरिया उसे शराब पीने से मना करती थी एवं इसे लेकर उनके बीच हमेशा विवाद होता था। घटना दिवस 17 फरवरी को भी शराब पीकर घर आने को लेकर दीपा अगरिया से उसका विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी संजय अगरिया ने दीपा अगरिया का गला दबा दिया। इस दौरान राजकुमारी अगरिया भी मौके पर भी। गला दबाने से दीपा अगरिया की मौत हो गई, तो पति दीपा अगरिया को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा और उसे बेहोश होकर गिरना बताया था। पति के साथ सास भी गिरफ्तार
बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि मामले में पति संजय अगरिया एवं सास राजकुमारी अगरिया को गिरफ्तार किया है। राजकुमारी अगरिया ने वास्तविक घटना को छिपाते हुए मनगढंत साक्ष्य गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *