बलरामपुर में नेशनल हाईवे- 343 की हालत खराब:पदयात्रा पर निकला युवा समाजसेवी, कलेक्टर से मरम्मत की मांग

युवा समाजसेवी राहुल जीत सिंह नेशनल हाईवे- 343 की खराब हालत को लेकर रामानुजगंज से बलरामपुर तक पदयात्रा पर निकले हैं। आज शुक्रवार को वो कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और मरम्मत की मांग करेंगे। राहुल गुरुवार को रामानुजगंज से पदयात्रा की शुरुआत की। गुरुवार को यात्रा तातापानी पहुंची। जहां रात्रि विश्राम किया गया। आज यात्रा बलरामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। इसके पहले भी समाजसेवी जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। हजारों लोग हो रहे परेशान उन्होंने कहा कि सड़क का मरम्मत नहीं करना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। जिस सड़क का मरम्मत तत्काल हो जाना चाहिए। वह महीनों के बाद भी नहीं हो पा रहा है। आए हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन जन सरोकारों से सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है। आए दिन बनी रहती है जाम की स्थिति समाजसेवी ने कहा कि हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही बेहद ही मुश्किल हो गया है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। रोज कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी गड्ढों को भरवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *