बलरामपुर रामानुजगंज के बरियों स्थित दुर्गा मंडप में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रवाद पर गहन मंथन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और हिंदुत्व के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। सम्मेलन के मुख्य वक्ता दीपक राम ने अपने संबोधन में धर्मांतरण को एक गंभीर समस्या बताया। उन्होंने इसे रोकने के प्रभावी उपायों पर जानकारी देते हुए समाज से सजग और संगठित रहने का आह्वान किया। दीपक राम ने जोर दिया कि धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता ही इन चुनौतियों का समाधान कर सकती है। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुत्व और संस्कृति पर विचार साझा किए अन्य वक्ताओं ने भी हिंदुत्व, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करके और आपसी भेदभाव मिटाकर ही एक सशक्त तथा समरस राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक बना। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रभु श्रीराम के भजनों का गायन किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। सांसद ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया इस सम्मेलन में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, सामरी विधायक उद्देश्य्वरी पैंकरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक मनोज गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वृद्धजन, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। सम्मेलन ने समाज को नई दिशा देने और एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया।


