बलवा व हत्या के प्रयास के 7 आरोपी गिरफ्तार:सलामतपुर में क्रिकेट मैच की कहासुनी के बाद रास्ते में हथियार से हमला किया था

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी के बाद हुए बलवा और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार को हुई थी, जिसमें कुछ युवकों पर डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया था। घायल युवकों को सांची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरियादी विशेष शाक्या (18) निवासी ग्राम अंबाड़ी अपने साथियों हर्षित साहू और जितेंद्र शाक्या के साथ ग्राम हिनोतिया में क्रिकेट मैच खेलने गया था। मैच समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे वे एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ता रोककर हमला किया ग्राम बासियां के आगे ईंट-भट्ठे के पास पहुंचने पर ग्राम सत्ती निवासी सोहेब खां, राशिद खां, मुशर्रफ खां, मुबारिक खां, तोहिद खां, उसका छोटा भाई और अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। सभी आरोपी डंडे और धारदार हथियारों से लैस थे। क्रिकेट मैच के दौरान हुई पुरानी कहासुनी को लेकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से विशेष शाक्या और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में विशेष शाक्या और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अभिषेक मीणा, मयंक साहू, राहुल मीणा, रवि लोधी, अजय वंशकार, पन्नालाल जाटव, मोनु साहू सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की, जिससे कई लोगों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। चिन्हित कर सात आरोपियों को पकड़ा
इस पूरी घटना को राहगीरों और ईंट-भट्ठे पर कार्यरत मजदूरों ने भी देखा। फरियादी की रिपोर्ट पर सलामतपुर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन और एसडीओपी नीलम चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सलामतपुर उपनिरीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया है। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर दबिश दी गई, जहां से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुबारिक, तोहिद,परवेज, मुशर्रफ, राशिद, सभी निवासी ग्राम सत्ती दो नाबालिग भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *