लुधियाना| जिला कोर्ट परिसर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोनिका की अदालत में तैनात नायब कोर्ट बलविंदर सिंह को एएसआई पद पर पदोन्नति मिलने पर उन्हें बधाइयां दी गईं। मजिस्ट्रेट मोनिका और अदालत के स्टाफ ने बलविंदर सिंह को मुबारकबाद दी। बलविंदर सिंह पहले हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में अदालत में नायब कोर्ट के रूप में तैनात हैं। पदोन्नति के बाद भी वे फिलहाल उसी अदालत में नायब कोर्ट के तौर पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विपिन सग्गड़ व सचिव हिमांशु वालिया ने बलविंदर सिंह को शुभकामनाएं दीं।


