बलौदाबाजार में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:23 वाहन जब्त, 4.5 करोड़ का जुर्माना वसूला; कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए

बलौदा बाजार में खनिज विभाग और गिधपुरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 17 ट्रैक्टर और 6 हाइवा सहित कुल 23 वाहनों को जब्त किया। ये सभी वाहन बिना रॉयल्टी दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे थे। इस सीजन में अब तक 541 वाहनों पर मामले दर्ज किए गए हैं। विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के मामलों में 4.5 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे ने बताया कि वे लगातार अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने सूचना लीक होने से रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। कार्रवाई के दौरान सभी कर्मचारियों के मोबाइल जमा कर लिए जाते हैं। जरूरी कॉल्स को अधिकारियों के नंबर पर डायवर्ट किया जाता है। इस व्यवस्था से तस्करों को पूर्व सूचना नहीं मिल पाई। कुछ चालकों ने ग्रामीण रास्तों से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अवैध रेत वाहनों की जांच की मांग स्थानीय विधायक और ग्रामीणों ने आरंग ब्लॉक से आने वाले अवैध रेत वाहनों की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर बढ़ते दबाव और हादसों को देखते हुए गिधपुरी में जांच नाका लगाया जाए। इससे जिले के बाहर से होने वाली रेत तस्करी पर भी रोक लगेगी। 1 साल में 541 वाहनों पर कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने बताया कि पिछले 1 हफ्ते में 100 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई है और इस साल कुल 541 वाहनों पर अवैध परिवहन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, अवैध खनन के 99 मामले, अवैध भंडारण के 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे करीब 2 करोड़ रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, पट्टेदारों से 2.5 करोड़ रुपए का अर्थदंड वसूला गया है, जिन्होंने शर्तों के तहत काम नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *