राजनांदगांव| वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन उदयाचल परिवार के द्वारा किया जा रहा है। 21 मई की शाम 5 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर वक्ता के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महापौर मधुसूदन यादव, पद्मश्री पुखराज बाफना, फूलबासन यादव, अधिवक्ता एचबी गाजी मौजूद रहेंगे। उदयाचल परिवार ने लोगों को शामिल होने कहा है।


