संस्कारधानी में विकास कार्य कराने मिलेगी 23.44 करोड़ की सौगात

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संस्कारधानी में विकास कार्यों की सौगात देने 21 मई को शाम 6 बजे ऊर्जा पार्क में कार्यक्रम होगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 23.44 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही पुष्पवाटिका में बने फिश एक्वेरियम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि खनिज संस्थान न्यास से 30 लाख रुपए की लागत से फिश एक्वेरियम का निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने विधायक, सांसद और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर 23.44 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी बनेगी महापौर ने बताया कि नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी बनेगी। यहां विद्यार्थी पढ़ाई कर ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे। अधोसंरचना, पर्यावरण उपकर और प्रभारी मंत्री निधि से लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से रोड, नाली, सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान, प्रवेश द्वार और शेड जैसे कार्य कराए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *